मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। फर्स्ट ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया।