फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने गोदावरी नदी में लगाई थी छलांग, काकीनाडा से फरार आरोपी शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार

मेरठ। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शातिर आरोपी को मेरठ की स्वाट टीम और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख सादिक खान (26 वर्ष), निवासी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ में छिपा हुआ था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी थी परिवार ने जान काकीनाडा जिले के पिठापुरम में पंचायत राज विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61), उनकी पत्नी मीना (59) और पुत्री सौजन्या (34) ने राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के साथ मौजूद 10 वर्षीय मासूम बालक की जान बच गई थी। पुलिस जांच और परिजनों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आई कि रायफल शूटिंग अकादमी का संचालक और कोच शेख सादिक खान परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। सौजन्या के पति की मृत्यु के बाद सादिक ने मदद के बहाने परिवार में पैठ बनाई। इसके बाद आरोपी ने परिवार को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनके बैंक खातों, आभूषणों और चल-अचल संपत्ति को अपने नियंत्रण में ले लिया था। लगातार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर पूरे परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी आंध्र प्रदेश से फरार होकर मेरठ में शरण लिए हुए था। काकीनाडा के सर्पवरम थाना पुलिस से इनपुट मिलने के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें