मेरठ। शहीद स्मारक स्थित अशोक की लाट का सौंदर्यकरण का काम चल रहा है, जिसको राजस्थान के कारीगरों द्वारा आधुनिक शैली में किया जा रहा है। कारीगरों द्वारा 1857 क्रांति की गाथा को अपनी कला के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। जिसमें मूर्ति चित्रण आकर्षण का केन्द्र है। संग्रहालय सहायक हरि ओम शुक्ला ने मूर्ति चित्रण के बारे में बताया। सौंदर्य करण का काम उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा करवाया जा रहा है।