फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में जमीन की पैमाइश को ग्रामीणों ने रुकवाया

Pragati Chand Updated Mon, 31 Aug 2026 05:04 PM IST

मऊ में मधुबन तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को नवीन परती भूमि पैमाइश का गांव के लोगों ने विरोध कर रोकवा दिया। उनका आरोप था कि उनके गांव के मुसहर और बेघर लोगों को नवीन परती जमीन न देकर दूसरे गांव के लोगों को दी जा रही है, जो गलत है। इस दौरान वहां रामपुर थाना की पुलिस बल तैनात रही। मधुबन तहसील क्षेत्र के पदारथपुर में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण हो रहा है। इसके चलते बिजली निगम ने किसानों से जमीन अधिग्रहण की गई है। तहसील प्रशासन द्वारा उन किसानों को मुआवजे के रूप में गांव में छिटपुट मौजूद नवीन परती और बंजर जमीनों को उनके नाम कर दिया है। लेकिन कुछ किसान अब भी वंचित रह गए हैं। उन्हें नवीन परती जमीन उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में राजस्व टीम बगल के गांव मुस्तफाबाद में जमीन की पैमाइश करने पहुंची। अभिलेखों के सत्यापन के लिए जमीन का सीमांकन शुरू किया गया। इस बात की सूचना मिलते ही मुस्तफाबाद गांव निवासी राजकुमार गौतम, मुसहर समाज के लोग और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि नवीन परती भूमि का उपयोग उनके ही गांव के सार्वजनिक हित और भूमिहीन परिवारों के लिए होना चाहिए। जबकि उनके गांव में बड़ी संख्या में बेघर लोगों के होने के बावजूद दूसरे गांव के लोगों को जमीन देना सही नहीं है। तहसीलदार ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान लेखपाल अमितेश कुमार, अविनाश प्रजापति, अखिलेश कुमार, राजकुमार शर्मा, सरोज आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें