फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्ग कलाकारों से अनुभव लेकर तैयारी कर रहे रामलीला के युवा पात्र

मथुरा के साैंख में श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला आयोजन के लिए कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। तीन  अक्टूबर से नारद मोह लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। समिति के अध्यक्ष संजय बंसल ने कहा कि इस बार रामलीला को ओर ज्यादा भव्य करने के लिए आधुनिकता का प्रयोग किया जाएगा। रामलीला के महामंत्री पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि कलाकार अपनी कला को निखारने के लिए 15 दिनों तक लगातार अभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को नारद मोह लीला का अभ्यास कराया गया। कलाकार अपने- अपने अभिनय को निखारने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। इस दौरान बुजुर्ग कालाकरों से तालीम लेकर अनुभवों से रामलीला मंचन के युवा पात्र तैयारी कर रहे है। इस मौके पर निर्देशक वीरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सीपी सिंह,  संरक्षक कपूर चंद राठिया, अभिषेक बजाज,  नीरज शर्मा, वीरपाल चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, जगदीश कुमार,  सुनील वर्मा, श्याम शर्मा, अनिल शर्मा, हनी सिंघल उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें