फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: वृंदावन में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वृंदावन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वृंदावन जोनल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शिक्षक क्षेत्र में 15.67 प्रतिशत और स्नातक क्षेत्र में 14.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 855 मतदाताओं में से 123 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 14.39% रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 485 मतदाताओं में से 76 ने वोट डाले, जिससे यहां का मतदान प्रतिशत 15.67% दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जोनल कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध मतदाता अपने व्यस्त समय से वक्त निकालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लगातार मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें