छाता के बिहारी जी मंदिर में चोरी की वारदात, अज्ञात चोर हजारों की नगदी ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी छाता। कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला छाता के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर के महंत की संदूक से 65 हजार की नगदी पार कर ली। सुबह जब मंदिर के पुजारी और सेवादार पहुंचे, तो ताले टूटे हुए और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की इस घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की सुरागकशी की जा सके।