फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सौभरि वन में जिलाधिकारी ने रोपा चंदन का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मथुरा में यमुना किनारे विकसित हो रहे 123 हेक्टेयर के विशाल सौभरि नगर वन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने चंदन के पौधे रोपे, जिससे ब्रज की पौराणिक वन संपदा को पुनर्जीवन और हरित आवरण का विस्तार मिल सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी के संयोजन में हुए इस गरिमामयी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत इस वृहद नगर वन के 26 ग्रिडों में पीपल, बरगद, कदम्ब, जामुन और अर्जुन जैसी देशज प्रजातियों के कुल 76875 पौधे रोपे जा चुके हैं, जिसका उद्देश्य जैव विविधता संवर्धन के साथ आम जनमानस में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें