फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हादसे रोकने के लिए निकाली रैली, दिया जागरूकता का संदेश

अरुन पाराशर Updated Mon, 11 Aug 2025 06:45 PM IST

मथुरा के सौंख कस्बा में यातायात नियमों का अनुपालन करने व हादसे रोकने के लिए सोमवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल के बच्चों के साथ पुलिस प्रशासन ने जागरूकता रैली निकाली। पुलिस कर्मियों ने लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी अंकुर गौतम ने रैली को रवाना किया। रैली कुम्हेर मार्ग, गोवर्धन मार्ग, गढ़वाल मोहल्ला, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान आदि मार्गों से गुजरी। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का जानकारी दी गई। अंकुर गौतम ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर और नशामुक्त होकर वाहन को चलाएं। इस मौके पर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, प्रबंधक अवतार सिंह, उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, भाजपा के जिला प्रतिनिधि विश्वेन्द्र चतुर्वेदी, राजीव आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें