मथुरा के सौंख कस्बा के सीता राम प्रांगण में युवाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में लोकेश टीम विजेता बनी जबकि शिवम की उपविजेता रही। रेफरी विजय सिंह कुंतल रहे। विजेता टीम को 1100 रुपये और उपविजेता टीम को 500 रुपये से सम्मानित किया गया। भरत सिंह ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में स्पर्धा बनी रहती है। इस मौके पर सुरेश सिंह, बीरबल सिंह, अनिल कुंतल आदि मौजूद रहे।