फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार

मथुरा में13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजकीय नर्सेज संघ के सदस्य बुधवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। महिला अस्पताल के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष सुनीता यादव ने बताया कि गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ नौ अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहा है। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी के चलते आज सुबह आठ से दस बजे तक होने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान नर्सिंग स्टाफ महिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करेगा। जिला मंत्री हेमलता शर्मा, ऑडिटर आरती सिंह और मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाले घेराव में प्रदेशभर का नर्सिंग स्टाफ शामिल होगा। इस दौरान संरक्षक राजेश शर्मा, वंदना, सविता, मधु, रिचा शर्मा, नीतू सारस्वत, मोनू सैनी और मोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें