फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फन लैंड के बराबर में बने टेंट के गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें