फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

नंदगांव। कस्बे में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर महिलाओं में एक दिन पहले से ही उत्साह दिखाई देने लगा था। महिलाओं ने एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाकर पर्व की तैयारियां कीं। करवा चौथ के दिन सोलह शृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद संध्या के समय महिलाओं ने करवा चौथ माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी को चंद्रमा के निकलने का इंतजार रहा। करवा चौथ पर घरों में पारंपरिक पकवान भी बनाए गए। महिलाओं ने दाल-बाटी और चूरमा तैयार कर पूजा-अर्चना की। कस्बे के नंदबाबा मंदिर में पहुंचकर भी महिलाओं ने दर्शन किए और पति की दीर्घायु तथा परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूरे कस्बे में पर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें