फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सजीं नवदुर्गा की चैतन्य झांकियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मथुरा के रिफाइनरी में नवरात्र के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन में नवदुर्गा की चैतन्य झांकियों का आयोजन हुआ। राजयोगी कन्याओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में देवी गीतों और भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुईं। सेवा केंद्र प्रभारी बीके कृष्णा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवी स्वरूपों की सज्जा, पवित्रता और अनुशासन ने सभी का ध्यान खींचा। बीके पूजा, बीके गौरी, अंजलि, वंदना, तमन्ना, रिया, शिवदेवी और किरण ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का अभिनय किया। बीके कृष्णा ने भी मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप की प्रस्तुति दी। उन्होंने नवरात्र का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। कहा कि परमपिता परमात्मा शिव राजयोग और ज्ञान से नारी शक्ति को जागृत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके मनोज ने किया। बीके आलोक, बीके उमेश और बीके कमल ने आध्यात्मिक गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी और वृंदा क्लब के कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी सहभागिता की। बीके सौरभ, मनोहर, मैना, राजेंद्र, भावना, पूनम, दामोदर, खुशी, पिंकी, सुखवीर और हीरो सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें