फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

बेटे विशू शर्मा ने मंगलवार रात को मां से वादा किया था कि बुधवार को घर आएगा। दो घंटे बाद ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने जैसे ही बेटे का शव देखा वह दहाड़ मारकर रो पड़े। बेटा-बेटा करके चिल्लाने लगे। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। देवांश और आर्यन के परिजन भी शवों को देखकर बिलख पड़े। मेरठ के हस्तिनापुर के पांडव टीला निवासी मोहित उर्फ दिनेश शर्मा जयंती शक्ति पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। वह चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा विशू शर्मा भी उनकी तरह धार्मिक क्षेत्र में आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने संभल स्थित हरिबाबा आश्रम में चार साल तक वेदों का अध्ययन कराया। इसके बाद ज्योतिष विद्या सीखने के लिए 18 अगस्त को वृंदावन के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में 51 हजार रुपये जमा करके प्रवेश ले दिला दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया है कि मंगलवार रात आठ बजे विशू से फोन पर बात हुई थी और कहा था कि वह बुधवार घर आएगा। बैंक खाते में किराये के लिए पैसे डाल देना। बात होने के दो घंटे बाद परिजन को विशू की मौत की खबर की सूचना मिली। इसके बाद वह परिवार के साथ मथुरा पहुंचे। इधर, सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद विशु, देवांश और आर्यन के शव परिजन को सौंप दिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी मनु कटारे के परिजन बुधवार रात को मथुरा पहुंचेंगे। वहीं प्रयागराज के कौशांबी क्षेत्र उमराव मंझनपुर गांव निवासी आर्यन पांडेय तीन माह पहले यहां गुरुकुलम आए थे। दो भाई बहनों में वह सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद आर्यन के फूफा अनिल शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसी तरह मध्य प्रदेश के विदिशा के थाना नटेरन क्षेत्र के मरखेड़ा गांव निवासी देवांश दुबे भी जुलाई में यह शिक्षा लेने के लिए आए थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई राघवेंद्र ने बताया है कि गुरुकुलम के आचार्यों के फोन से बात होती थी। मंगलवार रात को उन्हें घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें