फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

बीटेक की पढ़ाई कर चुके धमेंद्र दुबे चित्रकला के साथ लकड़ी पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तराशने में माहिर हैं। लक्ष्मी नगर स्थित डहरुआ फाटक निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुके हैं और वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। किसी व्यक्ति को देखकर वह महज 20-25 मिनट में उसकी तस्वीर तैयार कर देते हैं। धर्मेंद्र को वर्ष 2008 से चित्रकला में रुचि है। घर के आध्यात्मिक माहौल से उन्हें देवी-देवताओं की कलाकृतियां बनाने की प्रेरणा मिली। पिता सोमदत्त दुबे को वह अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। वर्ष 2011-12 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था। इसके बाद अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को अपनी बनाई तस्वीरें भेंट कीं। इनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, मोहन भागवत, रामनाथ कोविंद, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने अभिनेता सलमान खान का रंगीन चित्र बनाया था। सलमान ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर धर्मेंद्र की कला की सराहना की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें