मथुरा में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठी है। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार यादव को सौंपा। इसमें बस स्टैंड के एक किलोमीटर के दायरे से अवैध निजी बस और टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग की गई है। यूनियन पदाधिकारी कार्यशाला परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान शाखा मंत्री नवनीत चौधरी ने कहा कि कि बस स्टैंड के एक किलोमीटर के दायरे में अवैध स्टैंड नहीं होने चाहिए। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनधिकृत वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाने का प्रावधान है। इसके बावजूद डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इससे परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। शाखा अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यूनियन ने संबंधित अधिकारियों से अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कार्यशाला शाखा अध्यक्ष सर्वेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, कार्यशाला शाखा मंत्री किशन स्वरूप, संयुक्त क्षेत्रीय मंत्री मुकेश कुमार, सीमा राजपूत, बीनू, सीमा चौधरी, किरन और मिथलेश मौजूद रहे।