छाता (मथुरा)। छाता शुगर मिल (चीनी मिल) को पुन: चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब और मजबूती मिल गई है। बृहस्पतिवार को आगरा से भूतपूर्व सैनिक छाता पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। आगरा से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने धरना स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले सामूहिक रूप से सुंदर कांड ओर हनुमान बगीची का पाठ किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और ओजपूर्ण हो गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय किसान और महिलाएं भी उपस्थित रहे। इससे भूतपूर्व सैनिक परिषद के इस समर्थन से आंदोलन को एक नई ऊर्जा मिली है। किसानों और पूर्व सैनिकों के संयुक्त प्रदर्शन से प्रशासन पर भी दबाव बढ़ने की उम्मीद है, और सभी ने एक स्वर में शुगर मिल को जल्द चालू कराने की अपनी मांग को दोहराया।