मैनपुरी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब राहत की जगह आफ़त बनती नजर आ रही है। शहर के मोहल्ला राजा का बाग बीएसए कार्यालय परिसर के आसपास बने सरकारी क्वार्टर में पानी घरों में भर गया है। घर के लोग बर्तनों बाल्टियों से घर का पानी बाहर निकालते निकालते थक चुके हैं, किराए पर जनरेटर लाकर पानी निकाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, हर बार बारिश में यही हाल होता है।