फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दंपती घायल

करहल। लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के किशनपुर पतारा गांव में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दंपती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचाया। गांव किशनपुर निवासी अखिलेन्द्र और उनकी पत्नी कल्पना पाण्डेय कच्चे मकान की दीवार पर रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक दीवार गिर गई, जिससे दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। रात में स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद दंपती दोपहर में आगे के उपचार के लिए मैनपुरी चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे और मकान को हुए नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें