मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को शराब से भरी एक डीसीएम पकड़ी। डीसीएम पंजाब से बिहार जा रही थी। पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के ऊपर धान की भूसे की बोरियां लादी गई थीं, जबकि उनके नीचे शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।