सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत कटौती को लेकर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजने के साथ ही प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर कटौती पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस में बार-बार बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारणों का स्थायी समाधान कराने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।