महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा प्रतिमा में आग लग गई। देखते ही देखते प्रतिमा से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे विसर्जन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना से कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। हालांकि, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।