नगर के सक्सेना तिराहे पर मंगलवार को प्रत्येक माह आयोजित होने वाला महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था के माहौल में संपन्न हुआ। लोक कल्याण एवं जनसुख-समृद्धि की कामना से आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर हनुमान जी का स्मरण किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।