हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग में लखीमपुर खीरी के हरदी गांव निवासी चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों करीब दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में सोनीपत गए थे। बृहस्पतिवार तड़के हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।