लखीमपुर खीरी में सोमवार को समूह सखियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने और सेवा नियमित करने की मांग की। एसडीएम तनवीर अहमद ने ज्ञापन लिया। डीएम अंजनी कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया। पुलिस पहुंचने पर महिलाएं वापस गईं।