फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: युवक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ढखिया मदन गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। मंगलवार सुबह मुठभेड़ में नामजद आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू पैर में गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ यादुवेंद्र यादव के अनुसार, एक नवंबर को विपुल मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी। मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसे गोली लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें