फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 तांबे का तार बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Sep 2026 10:05 PM IST

लखीमपुर खीरी जिले में नीमगांव और फरधान थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने जनपद के कई थानों में वांछित व चोरी के दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के दाएं पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व 20 किलो चोरी किया हुआ तांबे का तार बरामद हुआ है। 

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात रात्रि  थाना फरधान एवं थाना नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लखीमपुर बेहजम मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना फरधान क्षेत्र के बेहजम लखीमपुर मार्ग पर गांव बेल मार्ग पर पड़ने वाली नायरा पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। 

पुलिस द्वारा अपनी आत्मरक्षा में सीखे गए तरीके से फायर किया गया। उन दोनों अभियुक्तों को दाएं पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए हैं । पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम हसरत अली उर्फ छोटा तालिब 24 वर्ष निवासी गौरिया दूसरे ने अमान खान उर्फ मान 25 वर्ष निवासी पठानपुरवा बताया। दोनों आरोपी थाना फरधान क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें