कौशाम्बी के मंझनपुर में कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। डायट मैदान में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और वोट के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।