गंगा और पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। आम्रपाली बिहार क्षेत्र में मैनावती मार्ग पर पानी भरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।