कानपुर के हनुमंत विहार क्षेत्र में बीरू भदौरिया की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य कार चालक पवन और उसके साथी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद कार लेकर फतेहपुर भाग गए थे, जबकि दो अन्य आरोपी पिंटू और दीपक अभी भी फरार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि टक्कर लगने के बाद बीरू कार के बोनट से उछलकर छत पर चढ़ गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलीप के भाजपा नेता रमेश यादव के यहां काम करने की बात सामने आने से मामला और पेचीदा हो गया है, खासकर तब जब कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता के यहां लूट की घटना हुई थी।