किदवई नगर चौराहे पर सुभाष सेना की ओर से कपड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आलोक मिश्रा एडवोकेट की ओर से सर्दी के मौसम मे कपड़ा बैंक योजना के अंतर्गत लगभल 300 लोगों को रजाई, कंबल, ऊन के स्वेटर, जैकेट, पैंट, सफारी सूट और अन्य कपड़े का वितरण किया गया। मुख्य रूप से अमित सिंह यादव, सौरभ तिवारी, विवेक गुप्ता जी,राजीव अग्रवाल, मनीष रंजन बाजपेई, महेंद्र सिंह यादव, अनामिका मिश्रा, गायत्री मिश्रा, राहुल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।