कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंशों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सरसौल सीएचसी के सामने हाईवे पर अचानक कई गोवंश आ गए। इस दौरान अलग-अलग वाहनों की टक्कर से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक गोवंश घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोवंशों का झुंड हाईवे पर दौड़ रहा था। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर की एक गोवंश से टक्कर हो गई। हादसे में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया।