फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ टेनरी में गैस लगने से 30 वर्षीय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा

जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया स्थित ईशान टेनरी में शनिवार सुबह गैस की चपेट में आने से 30 वर्षीय कर्मचारी मनोज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने टेनरी मालिक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे टेनरी में काम करने के दौरान मनोज गैस की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें