फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: जन्माष्टमी पर्व पर बाजार रहा गुलजार, पीतल के लड्डू गोपाल की रही अधिक डिमांड

Shikha Pandey Updated Thu, 03 Sep 2026 08:46 PM IST

शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व है जिसको लेकर एक दिन पहले नगर की मुख्य बाजारों में रौनक रही। जगह-जगह सजी खिलौने और क्राकरी के साथ झालरों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही। दुकानों पर सर्वाधिक पीतल के लड्डू गोपाल की डिमांड अधिक रही। वहीं बारिश के मौसम के कारण सुबह बाजारों में सन्नाटा रहा लेकिन दोपहर बाद बाजारों में भीड़ पहुंची। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, बिंदानगर बाजार, पोनीरोड, आजाद नगर, मिश्रा कालोनी समेत अन्य कई स्थानों पर सजी दुकानों पर खरीददारी करने को लेकर लोगों की भीड़ रही। राजधानी मार्ग पर दुकान किए आशीष गुप्ता, रामजी, सोनल ने बताया कि इस बार मंहगाई का असर भी देखने को मिला है। खास कर भगवान के गोटे और मोती जड़ित बुटीक वाले कपड़ों के साथ ही पीतल के पूजन वाले बर्तनों और मूर्तियों के दामों में भी बढ़ोत्तरी रही। मिट्टी के खिलौनों की मांग अधिक रही हलांकि उनके दाम भी बढ़े रहे पीओपी से बनाई गई मूतियों के दाम कम रहे। बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में कम भीड़ रही क्योंकि बारिश का असर बाजार पर पड़ा है। लोग दोपहर बाद घरों से निकले। पूजन में चढ़ने वाला खीरा 30 से 40 रूपये प्रति पीस बिका, एक मोर पंखी 40 से 60 रूपये तक बिकी, वहीं मेवे के दामों में भी बढ़ोत्तरी रही। दूध दही की डिमांड भी अधिक रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें