फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छह लाख रुपये में तय हुई थी दवा कारोबारी की हत्या की साजिश, बहू ने घर में घुसाए थे हत्यारे

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 05:48 PM IST

दवा कारोबारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी की हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की साजिश करीब 15-20 दिन पहले रची गई थी और कारोबारी की बहू ने आरोपियों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी। पुलिस अब बहू की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। इस वजह से उसका कारोबारी के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू काम के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। इसी परिचय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश करना आसान हुआ। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घर में लगे कैमरों को लेकर कारोबारी की बहू असहज थी। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की यह बात हत्या की साजिश के पीछे एक कारण बताई गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें