स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन कानपुर मेट्रो की ओर से मोतीझील स्टेशन पर सफाई मित्रों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। महिला वर्ग में ईशा प्रथम, अंजली दूसरे और रूबी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में कैलाश प्रथम, हरिओम दूसरे और सर्वेश तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को स्वच्छता सप्ताह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों की स्वच्छता में सफाई मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है।