कानपुर में बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर अधिवक्ताओं ने लगातार आठवें बुधवार को भी सामूहिक अवकाश रखकर पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। पिछले दो महीनों से हर बुधवार को चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के तहत कचहरी परिसर में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 14 नवंबर को राजधानी लखनऊ में जीपीओ गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक शांतिपूर्ण मार्च और बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।