किदवई नगर में गरबा उत्सव मनाया गया। पारंपरिक गुजराती पोशाकों में सजकर पहुंचीं महिलाओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। यहां नगाड़ों संग ढोल बाजे, ढोली तारो ढोल बाजे जैसे गानों पर देर शाम तक महिलाएं डांडिया और गरबा करती नजर आईं। इस मौके पर नेहा जयसवाल, सृष्टि, प्राची मिश्रा, निष्ठा आनंद आदि मौजूद रहीं।