कानपुर के गोविंद नगर उद्योग कुंज के पास मूसलाधार बारिश के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पत्नी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति संतोष कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल होकर एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची और हैलट अस्पताल में भी तत्काल इलाज न मिलने के कारण संतोष की जान चली गई, जिससे दो बेटों के सिर से एक ही रात में माता-पिता का साया उठ गया।