मेट्रो के गुरुदेव चौराहा स्थित डिपो परिसर में बृहस्पतिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के 100 से अधिक छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेट्रो के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के विकास में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाता है।