कल्याणपुर में नवशील धाम के पास बिठूर रोड पर वाहन की टक्कर से स्ट्रीट लाइट का पोल टूट गया।इससे सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पोल टूटने से राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग ने अभी तक टूटे पोल को हटवाकर नया पोल नहीं लगवाया है।