फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- वंचित वर्गों तक मदद पहुंचाएगा रोटरी क्लब

Shikha Pandey Updated Sat, 05 Sep 2026 11:32 PM IST

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का 50वां स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह शनिवार को जीटी रोड स्थित होटल में हुआ। इसमें ललित श्यामदासानी को अध्यक्ष और गौरव बजाज को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि ये वर्ष वंचित वर्गों को समर्पित रहेगा। जरूरतमंदों तक लोगों की मदद की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शुक्ला और सचिव महेश मखीजा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि सीए डीसी शुक्ला, मलिक विजय कपूर और सीए विनय कृष्णा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ललित श्यामदासानी ने क्लब को नई ऊर्जा और दिशा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंदों तक सेवा कार्यों की पहुंच बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तीकरण पर काम करेंगे। सीए जसबीर सिंह भाटिया ने क्लब की 50 वर्षों की सेवा परंपरा की सराहना की। उन्होंने रोटरी के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने और रोटरी फाउंडेशन के साथ सार्वजनिक छवि मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अमित खत्री ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। अशोक मेहरा ने नई टीम का परिचय कराया। संचालन जे एस अरोड़ा, भानू टंडन ने किया। मौके पर गौरव बजाज, अनिल डोडवानी, सोनू दुआ, रवि दयाल, राजेश अवस्थी, सुनील मनवानी, नवीन खन्ना, योगेश गुप्ता, महक खत्री, मनीषा डोडवानी, दलजीत भाटिया, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें