चकेरी के श्याम नगर क्षेत्र के ई-ब्लॉक में सड़क की हालत बेहद जर्जर पड़ी हुई है। सड़क जगह-जगह से टूट गई है और गिट्टियां रोड से बाहर आ गई हैं। इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। ई-ब्लॉक की सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां सड़क से बाहर निकलकर किनारों पर फैल गई हैं, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।