डीसीपी पूर्वी के कार्यालय परिसर में सोमवार को हत्या की वारदात का रिहर्सल कराया गया। इसमें वारदात का सीन तैयार किया गया। क्राइम सीन घेरे में प्रतीकात्मक शव रखकर उसके पास चाकू, शराब की बोतल और गिलास रखा गया। बाद में पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिहर्सल के माध्यम से स्टाफ को गंभीर वारदातों में जांच पड़ताल के तरीके बताए गए।