फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कांग्रेसियों ने श्रीराम मंदिर के दान चोरी के विरोध में निकाली सद्बुद्धि यात्रा

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दान चोरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस की महानगर और जिला इकाई ने अलग-अलग सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रार्थना की कि श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितता में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।कांग्रेस की महानगर इकाई के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भगवान राम को समर्पित खड़ाऊ सिर पर रख कर गणेश मंदिर, राम नारायण बाजार से खेरेपति मंदिर तक पदयात्रा की। मानेश दीक्षित, इकबाल अहमद, विकास सोनकर, राकेश साहू, पदम मोहन मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, टिल्लू ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में लाल बंगला स्थित पेट्रोल पंप से मार्केट होते हुए हरजिंदरनगर चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। मदन मोहन शुक्ला, ऊषा रानी कोरी, अरुण द्विवेदी, इखलाक अहमद डेविड, बाबूराम सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें