शुक्लागंज के पोनी रोड चौड़ीकरण कार्य में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह नालियों को टेढ़ा और मुख्य सड़क से दो फीट तक ऊंचा बनाया जा रहा है।