कानपुर के वार्ड 82 जरौली स्थित नरपत नगर में बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास की सड़क बीते छह महीने से बदहाल पड़ी है। नगर निगम द्वारा महज 100 मीटर सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से क्षेत्रवासी और श्रद्धालु नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। समाजसेवक विष्णु कुशवाहा (खाड़ेपुर) ने नगर निगम, जलकल विभाग और क्षेत्रीय पार्षद की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए जलभराव व दुर्घटनाओं की आशंका पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।