फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेट्रो कर्मियों ने किया श्रमदान, प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कानपुर मेट्रो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। सभी 14 मेट्रो स्टेशनों और डिपो में सुबह नौ से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं कानपुर मेट्रो की ओर से आयोजित अनुवाद, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर के विजेताओं को प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कई जिलों के लोगों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अनुवाद प्रतियोगिता में कानपुर के अभिषेक सिंह ने पहला, यहीं के आयुष श्रीवास्तव व अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने दूसरा तथा अजीत सिंह व स्वप्निल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शहर के अभिषेक कुमार विश्वकर्मा और प्रश्नोत्तरी में विकास रंजन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें