कल्याणपुर-बिठूर मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा होने से सड़क डंपिंग जोन में तब्दील हो गई है। सड़क की आधी लेन तक कचरा फैला होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।